विशेष संवाददाता
हैदरगढ बाराबंकी। गांव के अन्य लड़कों के साथ गोमती नदी के किनारे जानवरों को चराने गया एक 14 वर्षीय किशोर नहाने के दौरान गोमती नदी में डूब गया। डूबे किशोर का अब तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार थाना असंद्रा अंतर्गत जलालपुर गांव निवासी विनोद कुमार का 14 वर्षीय पुत्र रवि आज दोपहर गांव के अपने अन्य साथियों के साथ गोमती नदी के किनारे जानवर चराने गया हुआ था दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे अन्य लड़कों के साथ वह भी गोमती नदी में नहाने उतर गया। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने पर किशोर डूब गया जिसकी सूचना उसके साथियों ने घर पर जाकर दी किशोर के डूबने की सूचना पाते ही परिजनों के अलावा तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी थाना प्रभारी असन्द्रा ग्राम प्रधान जलालपुर मोहम्मद आरिफ सहित तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया, परंतु देर शाम तक गायब किशोर का पता नहीं चल सका है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा टिकैतनगर में तैनात एनडीआरएफ की टीम को राहत एवं बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है। जिसके देर रात तक यहां पहुंच जाने की संभावना हैं।
0 टिप्पणियाँ