लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सपा पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष ने किया मंथन

  मोहम्मद जावेद

  बाराबंकी। 2024 लोकसभा चुनाव के स्बंध में सपा कार्यालय में पार्टी की बैठक का आयोजन हुआ। जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री हिमांशु यादव के संचालन में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन को मिल रहे जन समर्थन को देखकर मौजूदा सरकार सहमी हुई है।

     पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने आगे कहा कि देश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है इसका जीता जागता उदाहरण इंडिया गठबंधन की दिन प्रतिदिन बढ़ती ताकत है। देश का आम आदमी जान और समझ गया है की मौजूदा सरकार से कुछ नहीं होने वाला। यह सरकार सिर्फ झूठे वादों के दम पर अपना महिमामंडन करना चाहती है, परंतु जनता के विकास के लिए कुछ भी नहीं करना चाहती। यह देखकर देश की जनता ने भी तय कर लिया है, कि मौजूदा सरकार को सत्ता से उखाड़ कर आम जनता की जरूर को समझने वाले इंडिया गठबंधन को सत्ता में लाना जरूरी है। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं जब देशवासियों ने परिवर्तन का मन बना लिया है तो उसको पूरा करना हम समाजवादियों की नैतिक जिम्मेदारी है, इसलिए हम सब पदाधिकारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो भी दिशा निर्देश दिए हैं उन दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से पूरी मुस्तैदी के साथ लगकर एक एक वोट जोड़ने का काम करना हैं।

Loksabha elections 2024

 हमारे पास सबसे ऊर्जावान नेतृत्व : सुरेश यादव

 बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि देश का सबसे ऊर्जावान नेतृत्व अखिलेश यादव के रूप में हम सब के पास है जिनके नेतृत्व में हम लोग जनता के हक अधिकारों की रक्षा के लिए काम करते हैं जिन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाते हुए आम जनमानस के जीवन की कठिनाइयों को कम करने के लिए समृद्धि का जो ताना-बाना बुना था उसका लोहा आज पूरे देश की जनता मान रही है जिस प्रकार अखिलेश यादव ने महिलाओं नौजवानों किसानों छात्र-छात्राओं व्यापारियों सहित सभी धर्मों वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किए थे ,वो अमिट है। अखिलेश यादव की इसी कार्यशैली से प्रभावित होकर देश की जनता हमारे नेता के कंधे से कंधा मिलाकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देश में परिवर्तन की कहानी लिखने जा रही है, इसलिए हम सबको भी कोई कसर नहीं छोड़ते हुए अपने-अपने स्तर पर जितनी भी ताकत हैं वो सब झोंक दे।

Loksabha elections 2024

उत्तर प्रदेश से होकर जाता है केंद्र की सत्ता का रास्ता : गौरव रावत

बैठक को संबोधित करते हुए जैदपुर विधायक गौरव रावत ने कहा कि देश की बड़ी कुर्सी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है इसलिए हम सबको दुगनी मेहनत से काम करते हुए चुनाव की तैयारी करनी है अपने-अपने बूथों पर यह निश्चित तौर देख ले कि हमारा कौन सा मतदाता वोटर लिस्ट में है और कौन सा नहीं जिस मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में ना हो पूरी मुस्तादी से उसे मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में डलवाने का काम करें।

Loksabha elections 2024

बाराबंकी समाजवादियों की मजबूत जमीन : जिलाध्यक्ष

 बैठक को संबोधित करते हुए  जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा बाराबंकी की ऐतिहासिक धरती को रामसेवक यादव बेनी प्रसाद वर्मा ने अपनी मेहनत और परिश्रम से सींच कर उपजाऊ बनाया यह समाजवादियों की मजबूत जमीन है यह बात हमें आगामी लोकसभा चुनाव में बाराबंकी लोकसभा सीट जीतकर सच कर दिखानी है। बस जरूरत है हमें अपने आप को संयमित रखते हुए कार्य करते रहने की क्योंकि हमारा हर कार्यकर्ता परिश्रमी हिम्मती तो है ही साथ ही  विपरीत परिस्थितियों में भी अनुकूल परिणाम लाने में सक्षम भी है।

Loksabha elections 2024

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

 बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव जिला महामंत्री हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता प्रसाद यादव, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, रिजवान संजय, विजय यादव, अमित सिंह, यसवंत यादव, डॉ एम एल साहू, अजय प्रताप सिंह पप्पू, जिला सचिव समीम फन्ने, लल्ला यादव, बिन्नू जायसवाल, विनय पांडे, मायाराम यादव, श्रीमती अंजू वर्मा, उमाकांत यादव, तौकीर कर्रार, ज्ञान सिंह यादव, अजीत कुमार यादव, दिनेश कुमार शर्मा, मोहम्मद रईस, सिराज उस्मानी, अवध राम वर्मा, अनिल यादव, वीरेंद्र कुमार, अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा इंतखाब आलम नोमानी, अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कैप्टन रमेश सिंह यादव, परशुराम यादव, विनय यादव, सुरेश यादव, त्रिभुवन कुमार, दीपक दीक्षित, यादवेंद्र सिंह यादव, बलराम यादव, उदय राज यादव, राजकुमार वर्मा, रामप्रकाश रावत, मौला बख्श, रामरूप रावत, विनोद कुमार यादव, ललित मिश्रा, बृजेश कुमार यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी मासिक बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ