सद्भावना एवं संकल्प दिवस के रूप में मनायी गयी राजीव गांधी की जयंती

Swaroop Today News 

  बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजनेता थे। उन्हे देश मे पीढीगति बदलाव के अग्रदूत के रूप में जाना जाता है। उन्हेने वोट करने की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर18 वर्ष की और देश में युवाओ को मताधिकार देकर उन्हे देश के प्रति और जिम्मेदार व सशक्त बनाने की पहल की। देश में पंचायती राज व्यवस्था की नीव रखने का श्रेय श्री राजीव गांधी को जाता है। उनका मानना था कि जब तक पंचायत राज व्यवस्था मजबूत नही होगी तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नही पहुंच सकता है, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नवोदय विद्यालयो की नींव रखने का स्व0 राजीव गांधी ने किया। राजीव जी का व्यक्तित्व और उनका नेतृत्व दुनिया के सामने तब आया जब 31 अक्टूबर 1984 को उनकी मां भारत रत्न श्रीमती इन्दिरा गांधी की क्रूर हत्या कर दी गयी और राजीव जी कांग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने व्यक्तिगत रूप से दुखी होने के बावजूद भी उन्होने संतुलन मर्यादा, सयंम के राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वाहन किया। दूरसंचार क्रान्ति, कम्प्यूटर क्रान्ति के जनक राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ उनको नमन करते है जिनकी दूरदर्शी सोच के सहारे ही उसी तकनीक पर देश आगे बढ रहा है।

उक्त उद्गार पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर कांग्रेसजनोके साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि करने के पश्चात् व्यक्त किये। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयंती सद्भावना एवं संकल्प दिवस के रूप में मनायी गयी। उक्त अवसर पर जनपद के 101 बूथो पर कांग्रेस का बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजनो ने अपने प्रिय नेता स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि कर अपने -अपने बूथों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया। तदोपरान्त युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी द्वारा स्व0 राजीव गांधी के जयंती के कार्यक्रम के तहत पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया जिला अस्पताल पहुुंचकर मरीजो का हाल जाना एवं फल वितरित किये। 


चित्र पर अर्पित किए पुष्प

   पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व0 राजीव गांधी की जयन्ती के अर्न्तगत कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री अवध प्रान्त के निवर्तमान अध्यक्ष नकुल दूबे ने विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के ब्लाक अध्यक्ष सुशील वर्मा तथा अन्य कांग्रेसजनो के साथ भिलवल चौराहा, पोखरा, बहुता, त्रिवेदीगंज, शिवनाम, खैराकनकू बूथो पर स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनायी उक्त अवसर पर नकुल दूबे ने कहा कि राजीव गांधी जी 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बनकर उस महान विरासत को आगे बढाया जो उनके नाना और मां इन्दिरा जी छोडकर गयी थी अपनी मां की हत्या के बाद वह कांग्रेस के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री  बने और लोकसभा चुनाव मंे 508 में रिकार्ड 401 सीटो पर जीत दर्ज कर 100 करोड भारतीयो के नेता के रूप में अपनी शानदार राजनैतिक शुरूआत की और कम्प्यूटर क्रान्ति पैदा कर देश के  घरो तक कम्प्यूटर पहुंचाने का काम किया, प्रतिभाशाली बच्चो को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के लिये 1985 में जवाहर नवोदय वि़द्यालयो की स्थापना की गयी, दलित समाज पर अत्याचार करने वालो के खिलाफ कडी कार्यवाही हो इसके लिये उन्होने अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 पारित किया। दलितो, पिछडो एवं महिलाओ के लिये ग्रामीण एवं शहरी निकायो में आरक्षण की व्यवस्था की। पल्स पोलियो कार्यक्रम के अर्न्तगत पोलियो रोग से देश को मुक्ति दिलायी। 1986 में मिजो विद्रोही नेता लालडेंगा के साथ शान्ति वर्ता कर मिजोरम को राज्य का दर्जा दिलाया एंसे महान नेता जिन्होने देश को इक्कीसवी सदी के तरफ लेकर चले उनकी जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस परिवार के साथ हम शत् शत् नमन करते है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयनती के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला के साथ पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने नगरीय क्षेत्र के जलालपुर, लखपेडाबाग, लक्ष्मणपुरी, बालविहार बूथ का, निवर्तमान प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दूबे ने विकास खण्ड अध्यक्ष सुशील वर्मा के साथ, हैदरगढ मे ब्लाक अध्यक्ष के सियाराम यादव, सुबेहा में शिवनरायण रावत, देवां में जिला पंचायत सदस्य शिव बहादुर सिंह ने विकास खण्ड अध्यक्ष  फरीद अहमद के साथ, बंकी में अखिलेश वर्मा, सिद्धौर में जलालुद्दीन गुड्डू, एवं देवेन्द्र सिंह मोनू, मसौली में महेन्द्रपाल वर्मा, सत्यवान वर्मा, हरख में पुत्तू लाल वर्मा, अजीत वर्मा, निन्दूरा मंे आमिर अय्यूब किद्वाई, मो0 शफी आजाद, फतेहपुर में इन्द्रेश वर्मा, विजय बहादुर वर्मा, सूरतगंज में सुरेन्द्र, रामनगर में अकील इदरीशी, नेकचन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ मिश्रा, सिरौलीगौसपुर अमित त्रिवेदी, महादेवा में सद्दाम हुसैन, धनन्जय सिंह, बनीकोडर में भष्मा प्रसाद मिश्रा, दरियाबाद में राजीव रावत, पूरे डलई में सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में 101 बूथो पर स्व0 राजीव गांधी की जयंती मनाकर कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प कांग्रेसजनो ने किया। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयंती के कार्यक्रम में मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, शबनम वारिस, इरफान कुरैशी, रामहरख रावत, अब्दुल रहामान लल्लू, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अफाक अली, वीरेन्द्र प्रताप यादव, सईद बेग, के0सी0 श्रीवास्तव, अजय रावत, मुईनुद्दीन अंसारी, अखिलेश वर्मा, तस्लीमन खान, प्रीति शुक्ला, गुलफाम कुरैशी, रामचन्दर वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा टप्पू, बब्लू गौतम, शेर अली शिब्बू, निहाल अहमद, दानिश खान, पं0 श्रीकान्त मिश्रा सहित सैकडो कांग्रेसजन शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ