साउथ के इस कलाकार के सम्मान में राष्ट्रपति ने 100 रुपए का सिक्का किया लांच

  Bollywood news : मशहूर तेलगु एक्टर नंदमुरी तारक रामाराव को एंटीआर के नाम से जाना जाता है। इस पूर्व एक्टर की याद में आज राष्ट्रपति ने 100 रुपए का सिक्का लांच किया है। तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना करने वाले एनटी रामा राव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे।  करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले एनटी रामा राव की अभिनय की दुनिया के साथ ही दक्षिण भारतीय राजनीति में अलग पहचान रही। समय-समय पर अपने कामों के लिए याद किए जाने वाले नंदमुरी तारक रामाराव आज एक विशेष वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता एनटीआर के सम्मान में 100 रुपये का सिक्का लॉन्च किया है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनटीआर के शताब्दी वर्ष पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए, भारत की राष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल पर लिखा गया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आरबीसीसी में स्वर्गीय श्री एनटी रामाराव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्गीय श्री एनटी रामाराव ने तेलुगु फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध किया है। एनटीआर की लोकप्रियता एक लोक सेवक और नेता के रूप में भी उतनी ही व्यापक थी।'

भारत सरकार ने 28 अगस्त को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी संस्थापक नंदमुरी तारक रामाराव की तस्वीर वाला एक 100 रुपये का चांदी का सिक्का लॉन्च किया। इस खास सिक्के को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया। यह सम्मान दिवंगत अभिनेता और राजनेता को उनके शताब्दी वर्ष पर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ