सगीर अमान उल्लाह
बाराबंकी: टिकैतनगर मामूली विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोलने व हथगोले दागने गोली चलाने के मामले में दूसरे दिन एएसपी क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट सहित भारी पुलिस बल गांव पहुंचा मामले के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर बीते शनिवार को ग्यारह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की देर शाम विवाद के बाद पुलिस ने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजुरी चिर्रा गांव का है। यहां मंगलवार देर रात गोलियां व बम चलने का बात सामने आई हमलावर पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने जमकर बवाल काटा था बताया जाता हैं काफी देर तक पथराव भी हुआ। इस दौरान एक वृद्ध घायल हो गया था। बताया जाता है कि उसे हाथ गोले और फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई थी। एतिहातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। दूसरे दिन भी लोग घरों में दुबक रहे। गांव में सन्नाटा पसरा रहा। यहां के निवासी सहीम का गांव के ही वलीम से बच्चों की बात को लेकर 5 दिन पहले विवाद हुआ था। सहीम की शिकायत पर पुलिस ने वलीम पक्ष के कुछ लोगों को शांति भंग में पाबंद किया था।दोनों पक्षों में काफी समय से जमीन का भी विवाद चला आ रहा है। इसी बात से नाराज वलीम पक्ष मंगलवार शाम को रामसनेहीघाट तहसील से जमानत करा कर लौटा था। देर रात आधा दर्जन लोग असलहों से लैस होकर सहीम के घर की ओर पहुंच गए थे। हमलावरों ने रास्ते में ही फायरिंग शुरू कर दी थी। घर के पास ही यहिया नामक अधेड़ का घर है। फायरिंग के दौरान पथराव भी शुरू हो गया। गांव धमाकों व फायरिंग से गूंज उठा था।लोग अपने घरों में दुबक गए।बताते हैं कि इस दौरान यहिया को गोली लग गई। इस दौरान लोग अपने घरों और खिड़कियों से वीडियो बनाते रहे। मामले की सूचना पाकर आनन-फानन टिकैतनगर थाने से भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोग भाग खड़े हुए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। गांव में पुलिस बल तैनात रहा। हलाकि पुलिस ने गोली,बम की बात से इनकार कर रही है। बुधवार सुबह एसपी क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट हर्षित चौहान व भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और जानकारी जुटाई।पुलिस ने मामले में सहीम की तहरीर पर तीन नामजद व कई अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया हैऔर जांच में जुटी हुई है।
0 टिप्पणियाँ