रिपोर्ट- असदुल्लाह सिद्दीकी
इटवा,सिद्धार्थनगर। जेकेजे होटल इटवा में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र इटवा द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुँवर, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी तथा पूर्व मंत्री डॉo सतीश द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में बूथों के पुर्नगठन के साथ-साथ सभी बूथों पर नई कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही भाजपा ने जो पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलाया है वह भी साथ-साथ चलता रहेगा। बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। वर्तमान में गठित बूथ समिति में 21 सदस्यों है जिसमें संशोधन कर 11 सदस्यों की नई बूथ समिति का गठन करना है । साथ में मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए पन्ना प्रमुख बनाया जाएगा।
मुख्य अतिथि रामकुमार कुँवर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी 12 महीने लगातार जनता के दरवाजे पर जाने का काम करते हैं जनता को सरकार की योजना बताने कार्य करते हैं जन समस्या के निराकरण का प्रयास करते हैं। हम बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी कार्य करने की लगन के दम पर आने वाले चुनाव में फिर से आजमगढ़ में कमल खिलेगा।
पूर्व मंत्री डॉo सतीश द्विवेदी ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। बूथ का सशक्तीकरण ही किसी पार्टी को चुनाव में मजबूत जीत की ओर ले जाता है। इसी संकल्प के साथ भाजपा ने अपने सभी बूथों पर एक सक्रिय और प्रमाणिक कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालाजी त्रिपाठी, जिला महामंत्री कन्हैया पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल चौधरी, सुधीर पाण्डेय, जिला मंत्री अजय गुप्ता, कृष्णा मिश्र, दलसिंगार दूबे, अजय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्षगण दीपनारायण त्रिपाठी, अशोक पाठक, श्रवण गिरी, रामसूरत चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ