Subscribe Us

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का चमन आरा ने किया जोरदार स्वागत

  रिपोर्ट-असदुल्लाह सिद्दीकी

 सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव आज सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची। रीबू श्रीवास्तव के प्रदेश के महिला सभा के अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धार्थनगर जिले का यह पहला दौरा था। इस मौके पर सिद्धार्थनगर जिले की महिला सभा की जिला अध्यक्ष और अन्य महिला पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में महिलाओं ने इनका सपा ज़िला कार्यालय पर  स्वागत किया। सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची महिला सभा की अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनकी कोशिश है कि समाजवादी की महिला सभा को और सशक्त किया जाए उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि वोटर लिस्ट में छुटी हुई महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा नाम जोड़ा जाए और इसके लिए सपा महिला सभा की कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर वोटर लिस्ट को चेक करें और महिलाओं का नाम बढ़ाने और समय पड़ने पर सारी ही महिलाओं को मतदान स्थल तक ले जाकर के करवाएं। उन्होंने कहा कि सारी ही राजनीतिक पार्टियों में समाजवादी पार्टी की महिला विंग हमेशा से सबसे ज्यादा सशक्त रही है आगे भी उनकी कोशिश है कि इसको और भी ज्यादा सशक्त बनाया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ