Subscribe Us

हर्षौल्लास के साथ मनाया गया 43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का स्थापना दिवस

रिपोर्ट-असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। अपार हर्षौल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से केक काटकर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने ग्यारहवां स्थापना दिवस मनाया। 43वी. वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर के मुख्यालय परिसर में अपार हर्षौल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।उक्त पावन अवसर पर राम कृष्ण डोगरा, द्वितीय कमान अधिकारी, कर्यवाहक कमान्डेंट,43वीं वाहिनी ने बताया कि इस पावन बेला के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव राणा,उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, गोरखपुर के साथ - साथ संजीव रंजन,जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर,जयेंद्र कुमार, (भारतीय प्रशासनिक सेवा) मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर,अमित कुमार आनंद, (भारतीय पुलिस सेवा),पुलिस अधीक्षक,सिद्धार्थनगर,विकाशदीप सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर,अरुण प्रकाश चौबे, आर.टी.ओ, सिद्धार्थनगर, डॉ. ए०के०झा, अधीक्षक,मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर,राहुल रंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक,भारतीय स्टेट बैंक, सिद्धार्थनगर,राजेश कुमार,मुख्य शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, सिद्धार्थनगर,कृष्णा प्रसाद, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सिद्धार्थनगर,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,समाजसेवी सिद्धार्थनगर एवं,शक्ति सिंह, उप कमान्डेंट,यशवंत कुमार,उप कमान्डेंट,राजपाल,सहायक कमान्डेंट,जसवंत कुमार, सहायक कमान्डेंट, हुकुम सिंह,सहायक कमान्डेंट एवं अन्य अधिनस्थ अधिकारीगण व कार्मिक उपस्थित रहें I स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वाहिनी के कार्मिकों के द्वारा शानदार वॉली बॉल मैच का आयोजन किया गया। तत्पश्चात, मुख्य अतिथि द्वारा केक काटकर भिन्न भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया I जिसमे अलग अलग प्रदेशों की संस्कृति को रंगमंच के माध्यम से दिखया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित प्रशानिक आला अधिकारियों और समाजसेवियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ