Subscribe Us

पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया के आवास पर मनायी गयी रविदास की जयन्ती

  इरशाद खान

 बाराबंकी : समता मूलक समाज के संस्थापक, जाति पांत,छुआछूंत, ऊंच नीच के आडम्बर को उखाड़ फेंकने वाले परम गुरू संत रविदास जी की जयन्ती माघी पूर्णिमा के अवसर पर परम्परागत ढंग से पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया के ओबरी आवास पर मनायी गयी।

उक्त अवसर पर जयन्ती के कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष विजयपाल गौतम, मध्यजोन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, कें.सी.श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, अम्बरीश रावत, अयोध्या प्रसाद गौतम, रामचन्दर वर्मा, मो. इशरत, अरशद अहमद, सोनम वैश्य, रंजू कुमारी, बिन्दू पाण्डेंय,आरती निरंजन, रूख्सार बानो,आदि कांग्रेसजनों ने परम् गुरूसंत रविदास जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ