Subscribe Us

बैंक खाते से फ्राड हुए धनराशि को साइबर सेल ने कराया वापस

जवानों के ब्लड टेस्ट के बहाने पैथोलॉजी लैब संचालक के बैंक खाते से फ्राड हुआ था रकम

रिपोर्ट :-असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जवानों के ब्लड टेस्ट के बहाने पैथोलॉजी लैब संचालक के बैंक खाते से फ्राड हुए धनराशि ₹ 30,000/-को साइबर सेल सिद्धार्थनगर ने कराया वापस।निरीक्षक सुबाष यादव, प्रभारी साइबर सेल सिद्धार्थनगर व उप0निरीक्षक हरिओम कुशवाहा, साइबर सेल सिद्धार्थनगर साइबर सेल टीम द्वारा संतोष कुमार मिश्रा ग्राम व थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से फ्राड हुए धनराशि को कार्यवाही करते हुए  संतोष कुमार मिश्रा के खाते में धनराशि ₹ 30000/-वापस कराया गया।शिकायतकर्ता संतोष कुमार मिश्रा ग्राम व थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके स्वयं को एस0एस0बी0 का कर्नल बता कर अपने 50 जवानो का पैथालॉजी टेस्ट कराने के नाम पर धोखे से Pay Request भेज कर फोन पे के माध्यम से रूपये 40000/-का  फ्राड कर लिया गया। शिकायतकर्ता उपरोक्त को जैसे ही ज्ञात हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया। उक्त की सूचना साइबर सेल सिद्धार्थनगर को दिया। उपरोक्त  शिकायत पर साइबर सेल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए। संतोष कुमार मिश्रा के खाते में धनराशि ₹ 30000/- वापस कराया गया | साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए  संतोष कुमार मिश्रा द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।साइबर सेल सिद्धार्थनगर की टीम द्वारा साल 2022 से अब तक कुल धनराशि रूपये 26,80,738/-शिकायतकर्ताओं के खातों में वापस कराये जा चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ