इरशाद खान
बाराबंकी। देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान तथा लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। जातिगत जनगणना न कराकर भाजपा पिछडो से रोजगार और शिक्षा के अवसर छीन रही है। कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना के साथ ही पिछडा वर्ग को 52 फीसदी आरक्षण कोटे की मांग करती है।
उक्त बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के चेयरमैन तनुज पुनिया ने आज छाया चैराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पिछडा वर्ग के जिला अध्यक्ष रामकुमार लोधी द्वारा आयोजित बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने किया।
मध्य जोन के अध्यक्ष तुनज पुनिया ने कहा कि देश संविधान से चलेगा लेकिन भाजपा सरकार में देश का संविधान ही खतरे में है। सम्पूर्ण देश में भाजपा नफरत, जाति धर्म की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने हर मुश्किल क्षण में देश को जोडने का काम किया है और आज एक बार फिर जब देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है तो उसे बचाने के लिये हमारे नेता राहुल गांधी ने नफरत छोडो भारत जोडो के पैगाम के साथ कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोडो यात्रा निकालकर हर परिवार को भाई चारे का संदेश दिया है।
पार्टी अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने पिछडा वर्ग की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछडो के हक के लिये मजबूती से लडेगी और आपको आपका हक दिलाकर ही दम लेगी। आज भाजपा सरकार की गलत नीतियो तथा नफरत की राजनीति के चलते देश में नफरत का माहौल है और सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। ऐसे नाजुक समय में हमारे नेता राहुल गांधी ने 3500 किलोमीटर की भारत जोडो यात्रा निकालकर कमजोर, पिछडो, दलित, अल्पसंख्यक, जिनकी आवाज दबाई जा रही उसे जोरदार ढंग से उठाने का काम किया है। बैठक के अन्त में कांग्रेस पिछडा वर्ग अध्यक्ष रामकुमार लोधी ने मध्यजोन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कंे अध्यक्ष तनुज पुनिया एवं कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन का बैठक में आने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक मंे मुख्यरूप से जसवन्त वर्मा, प्रवेश यादव, सन्तशरण वर्मा, अनुपम वर्मा, राहुल यादव, उमेश यादव, रिंकू वर्मा, मनोज यादव, अमर सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, धर्मराज लोधी सहित दर्जनो की संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ