रिपोर्ट:-असदुल्लाह सिद्दीकी
जोगिया,सिद्धार्थनगर। जोगिया विकास खंड के लखनपारा गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ आदर्श महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यात्रा में महिलाएं गाजे-बाजे,के साथ शामिल हुईं। यज्ञ स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई।यह लखनपारा गांव होते हुए पकड़ी ग्राम सभा के शिव मन्दिर पर जल भरने पहुंचें।जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया।उसके बाद यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। रास्ते में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के नारों से श्रद्धालुओं ने वातावरण को गुंजायमान रखा। महायज्ञ आयोजन समिति से जुड़े ग्राम प्रधान लखनपारा नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले महायज्ञ में प्रतिदिन रामलीला का आयोजन होगा। यात्रा में गांव के सभी पुरूष महिलाएं एवं बच्चियां शामिल रही।
0 टिप्पणियाँ