रहमान खान
बाराबंकी : भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट की मासिक बैठक हुई जिले स्तर वा ब्लॉक स्तर की समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष रामनारायण यादव युवा जिला अध्यक्ष आर डी रावत महिला जिला अध्यक्ष रामावती ने बैठक का संचालन किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा सभी तहसील अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष को कार्यकारिणी गठन करने का आदेश दिया गया जनपद में रवि की फसलों का बुवाई के लिए किसानों को खाद नहीं उपलब्ध हो पा रही है खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है किसानों का धान क्रय केंद्रों पर समय से नहीं तौला जा रहा है केंद्रों पर दलालों और बिचौलियों का बोलबाला होने की वजह से बिचौलियों का धान तौलकर छोटे किसानों को परेशान किया जा रहा है जिले के सभी समस्याओं को लेकर जिला महामंत्री अमित कुमार सोनी जिला उपाध्यक्ष रिंकू चौहान जिला महासचिव परीदीन गौतम जिला कार्यकारणी सदस्य रामदत्त शर्मा जिला कोषाध्यक्ष राम दुलारे यादव युवा जिला संगठन मंत्री मुन्ना राईन तहसील अध्यक्ष नवाबगंज राम तीरथ वर्मा युवा तहसील अध्यक्ष हैदरगढ़ मनीष दीक्षित तहसील उपाध्यक्ष सिरौलीगौसपुर राजेश कुमार यादव तहसील उपाध्यक्ष हैदरगढ़ हरनाम वर्मा त्रिवेदीगंज ब्लॉक अध्यक्ष महिला शाहीन युवा ब्लॉक अध्यक्ष महिला त्रिवेदीगंज रूप रानी तहसील अध्यक्ष हैदरगढ़ महिला दयावती जिला उपाध्यक्ष महिला पप्पी रावत युवा ब्लॉक अध्यक्ष पूरे ढलाई लाल जी रावत देवा ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश यादव देवा ब्लॉक प्रभारी रामप्रताप यादव बंकी ब्लॉक प्रभारी नरेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष दरियाबाद विनोद वर्मा देवा ब्लॉक संगठन मंत्री राम नरेश यादव आदि सैकड़ों महिला कार्यकर्ता व पुरुष कार्यकर्ता सदस्यगण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ