Subscribe Us

जम्मू में हार्ट अटैक से उन्नाव के जवान की हुई मौत, देर रात लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया शव

  इमरान खान

 उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ऋषि नगर निवासी लांस हवलदार का जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। बीती देर रात उनका शव उसके निवास ऋषि नगर लाया गया। जिस पर लोगों ने भारत माता की जयकारों के साथ सेना के जवान के अंतिम दर्शन किये। उनके बाद साथ आये सैन्य अधिकारियों ने परिजनों को तिरंगा भेंट कर ढांढस बंधाया। शुक्लागंज के ऋषि नगर निवासी आनंद कुमार दीक्षित नायब सूबेदार आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनके 38 वर्षीय बेटे आशीष दीक्षित जम्मू-कश्मीर के हेड क्वार्टर वन ईडब्ल्यू ब्रिगेड सिग्नल उधमपुर में कार्यरत थे। जहां 2 नवम्बर को रात के समय ड्यूटी करने के बाद क्वार्टर पहुंचे और हालत बिगड़ गई। जिस पर जवान की पत्नी ने यूनिट को जानकारी दी। उन्हें भर्ती कराया गया। 3 नवम्बर की सुबह को हृदयाघात से जवान की मौत हो गई। शुक्रवार को सेना के कमांडर के निर्देश पर एक टुकड़ी जवान को पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया। देर रात शव ऋषि नगर लाया गया। शव आते ही सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाये। जिसके बाद शनिवार सुबह घर पर सलामी देने के बाद मिश्रा कॉलोनी श्मशान घाट तक शव राजकीय सम्मान से ले जाया गया। इस दौरान फील्ड रेजीमेंट की टीम की अगुवाई में जवानों की टुकड़ी ने हवा में फायर कर सलामी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ