इरशाद खान
बाराबंकी। अन्तर्गत शहर के छाया चौराहे पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने गरीब मजदूरों को पूड़ी सब्जी खिलाया और प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेता जी आज हमारे बीच में नही हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा जिन्दा रहेंगी उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर हम सबको पार्टी को मजबूत करना है।आज के दिन पूरे देश में उनके नाम से विविध कार्यक्रम चल रहे इस मौके पर पूरा समाजवादी परिवार उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि ईश्वर नेता जी को अपने चरणों में स्थान दे।
इसी क्रम में समाजवादी चिंतक और विचारक स्वर्गीय रामसेवक यादव जी की समाधि स्थल पर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप जी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू,हशमत अली गुड्डू, वीरेन्द्र प्रधान,यशवंत सिंह यादव,हिमांशु यादव, हफीज सलमानी,हुमायू नईम खां, करण मिश्रा, ओवेश सलमानी,वैभव सैनी, जसवंत यादव,सिराज अहमद,संतोष रावत,आदि तमाम लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
0 टिप्पणियाँ