Subscribe Us

भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने चलाया सदस्यता अभियान

  रहमान खान

  बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर  गोकुल नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला के नृतत्व में संगठन का विस्तार करते हुए दर्जनों महिला पुरुष किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में विषेश रूप से विमला देवी,रामकुमारी, शिवकुमारी, रामू आदि को सदस्य बनाया गया तो वहीं तेज़तर्रार किसान नेता जगदीश रावत को ज़िला महासचिव नियुक्त किया गया है।

संगठन विस्तार के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरे देश में संगठन का बहोत तेज़ी से विस्तार हो रहा है संगठन के कार्यकर्ता ही संगठन की ताक़त है इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार पाठक (बाबा), जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता वा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ