Subscribe Us

भाजपा देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही हैं : पीएल,पुनिया

  सगीर अमान उल्लाह

  बाराबंकी : भाजपा देश को जाति धर्म के नाम पर बांठने का काम कर रही है देश और आवाम का भविष्य कांग्रेस पार्टी के हाथो में ही सुरक्षित है। पिछले आठ वर्षो में देश की बडी दुर्दशा हुयी है जिनका सामना करना है आज बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। सरकार की कमियां आवाम के सामने उजागर करने और देश में भाई चारा कायम रहे इसके लिये हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा पर है वह 35 सौ किलोमीटर की यात्रा पांच माह में करके देश में अमन चैन, भाईचारे का पैगाम देगे।उक्त उद््गार अखिल भारतीय कांग्रेस स्टेयरिंग कमेटी के नवमनोनीत सदस्य पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने आज कांग्रेसजनो द्वारा किये गये अभूतपूर्व स्वागत के पश्चात् जिला कांग्रेस कार्यालय में व्यक्त किये।

पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने जनपद के कोने कोने से आये कांग्रेसजनो का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आज मै आप सबके आर्शीवाद से देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी का सबसे बडी कमेटी संचालन समिति का सदस्य हूँ। कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्यो ने स्वेच्छा से अपना इस्तीफा दे दिया था जिसमें मै भी था जब तक नयी कार्य समिति का चुनाव नही होता है पार्टी का काम सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे  द्वारा 47 सदस्यी काम चलाऊ संचालन समिति की गठन किया है जिसमें मै भी हूँ। आपने आज जनपद के कोने कोने से आकर जिस सम्मान के साथ मेरा स्वागत किया है मै आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी अपेक्षाओ पर खरा उतरने और देश में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराये पार्टी की प्रतिष्ठा कायम हो पूरी कोशिश करूंगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला की अगुवाई में सैकडो चार पहिया दो पहिया वाहनो से असेनी कांग्रेसजनो ने नारो के पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया का स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ