मोहम्मद इमरान खान
उन्नाव। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा में कई मगरमच्छ आ गए हैं। जो गिरे पड़े ट्रांसमिशन टावर के आस पास घूम रहे हैं। सोशल साइटों पर इसके वीडियो जमकर वायरल हुए। प्रशासन मगरमच्छ की चहलकदमी को देखते हुए अलर्ट हो गया है और वन विभाग की टीम भेजी। टीम ने शुक्लागंज से लेकर कानपुर तक कांबिंग की है। इसके साथ ही तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सोशल साइट पर पिछले एक सप्ताह से कई विशालकाय मगरमच्छों का गंगा के तटवर्ती इलाकों में चहलकदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे जिला प्रशासन ने संज्ञान में लिया और क्षेत्रीय लेखपाल को मगरमच्छों के बारे में हकीकत पता करने के निर्देश दिये।
0 टिप्पणियाँ