Subscribe Us

शारदीय नव दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

  सगीर अमान उल्लाह

  बाराबंकी। यूथ परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष नगर पालिका परिसर में आयोजित होने वाली शारदीय नव दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक देवा रोड पर स्थित पंकज गुप्ता पंकी के आवास पर संस्था के सभापति बृजलाल सावलानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

संस्था के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया की उत्तर भारत की एकमात्र  शारदीय नवदुर्गा  पूजा महोत्सव की भव्य तैयारी हेतु बैठक हुई जिसमें परिवार के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विदित हो कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020- 21 में  पूजा भव्य रूप से नहीं हो पाई थी किंतु सांकेतिक रूप से संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, किलटू  के आवास पर हुई थी। इस वर्ष पूजा भव्य साज-सज्जा के साथ 26 सितंबर 2022 से 4 अक्टूबर 2022 तक नगर पालिका परिसर में होगी।

बैठक में सभापति बृजलाल सावलानी ने बताया कि जिले की पूजा को तीन बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुका है जो परिवार के सदस्यों की लगन व मेहनत का परिणाम है। प्रदेश में परिवार की दूसरी पूजा है जिसमें मां के नौ रूपों को दर्शाया जाता है। 

   बैठक में प्रमुख रूप से सभापति बृजलाल सावलानी, पंकज गुप्ता पंकी, राजन शर्मा ,राजेश गुप्ता किट्टू, अखिलेश वर्मा सतीश चंद गुप्ता प्रदीप जैन गुड्डू रविंनन खजांची, राजेश सिंह, शरदसिंह, डॉ श्रीश, अंशु जयसवाल, गोपाल मिश्रा आदर्श गुलसिया, पुरुषोत्तम टंडन, सुशील गुप्ता ,सरदार चरणजीत सिंह, चरणजीत गावा ,रामानंद गुप्ता, अरविंद ,सुशील गुप्ता ,मनोज जायसवाल ,अजय शुक्ला ,सुजीत चतुर्वेदी , रामेंद्र दीपक, रामधन मुखर्जी,मनोज गुप्ता गोविंदा, मनीष निगम,अर्पित गुप्ता, श्याम मोहन वैश, पन्नालाल, महिला सदस्यों में सारिका गुप्ता , अलका श्रीश, प्रीति सिंह, माया सावलानी, डॉ मंजू लता ,रजनी गुप्ता,  रिचा शुक्ला, सीमा शर्मा, अनीता गुप्ता, खजांची ,सरिता शर्मा ,सरिता सिंह अनीता, अंजू गाबा ममता गुप्ता माया जयसवाल, नीना गुप्ता ,रत्ना द्विवेदी ,अंजलि अग्रवाल ,कंचन सैनी ,किरण भारद्वाज,रेखा वैशाली,लक्ष्मी, शुक्ला,कविता निगम ,विनीता जयसवाल, दर्शिका गुप्ता, स्वीट जायसवाल, आभा टंडन प्रीति सिंह शेफाली निगम पूजा निगम स्मृति राज सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ