सगीर अमान उल्लाह
बाराबंकी। आजादी का अमृत महोत्सव पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर नेहरू युवा केन्द् के तत्वाधान में निकाली गई तिंरगा यात्रा सिद्धौर के नेहरू युवा राष्ट्रीय स्वंय सेवक पंकज कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
आपको बताते चलें जनपद के विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत उस्मानपुर में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी प्रियंका चौहान के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पंकज कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमें उस्मानपुर में स्थित वेदमाता गायत्री विद्यालय के बच्चों द्वारा गीत गाते हुए हर घर तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई जानकारी के अनुसार बता दे उस्मानपुर चौराहे से होते हुए जहानाबाद गांव तक निकाली गई विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप वर्मा तिरंगा यात्रा का आगाज करते हुए अपने हाथों में तिरंगा झंडा गीत के माध्यम से रैली को सफल बनाने में सहायक अध्यापक अर्जुन कुमार सूरज कुमार परवेज शर्मा प्यारेलाल कनोजिया फरदीन कनोजिया प्रेमचंद्र वा ग्रामीणों के द्वारा तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ