सैफ साबरी
लखनऊ। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज मंगलवार को वजीरगंज क्षेत्र में अवैध निर्माण सील किये गये। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी रितेश सिंह ने बताया कि मनोज वर्मा द्वारा बैगर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत के निर्माण कराये गया है। जिसमें परिसर द्वारा सील किये जाने के आदेश दिये गए थे। इसके अतिरिक्त मनोज वर्मा, द्वारा बैगर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत के निर्माण किया जा रहा था। जोन-7 के निकट नारायण प्रताप जूनियर हाई स्कूल बिहाना थाना वजीरगंज लखनऊ में बिल्डिंग को सील किया गया है। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज अवर अभियंता उदयवीर सिंह, के नेतृत्व में सहायक अभियंता आर०एस तोमर एवं सुपरवाइजर के-डी तिवारी वे अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से निर्माण को सील कर दिया गया।
0 टिप्पणियाँ