Subscribe Us

भाजपा सरकार देश को बर्बाद कर रही है सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार : गौरव रावत

   सगीर अमान उल्लाह

  बाराबंकी। भाजपा सरकार देश को बर्बाद कर रही है सरकार देश को पीछे ले जा रही है भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार खड़ी है। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी उक्त विचार आज शहर स्थित अपने आवास पर समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये गौरव रावत ने आगे कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी हैं। समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताएगी। प्रदेश की जनता अब इनकी असली हकीकत जान चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर इनसे अपना बदला लेगी। आप सभी लोग अपने-अपनेे क्षेत्र में जाकर समाजवादी पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े तभी समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटे जीतने में कामयाब होगी उक्त अवसर पर सतरिख चेयरमैन प्रति0 रेहान कामिल, श्याम प्रकाश तिवेदी, पिंकू सैनी, अभिलाश यादव, रिजवान संजय, सूरजपाल, अखिलेश यादव, अवधराम, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, मनीष कुमार यादव, शाहिद, सुरेन्द्र वर्मा, मुकेश यादव, एकलाख अंसारी, सहित आदि लोगों ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ