Subscribe Us

1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

   असदुल्लाह सिद्दीकी

  डुमरियागंज। स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र हमराहियों संग नगर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थोड़ी ही देर में एक युवक संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से झोले में रखा एक किलो 100 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी युवक ने अपना नाम सोनू पाल उर्फ भटमली, भटमली थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर का  बताया।अभियुक्त इसके पहले भी कई मामलों मे पांच बार जेल जा चुका है।

गोल्हौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ