सगीर अमान उल्लाह
बाराबंकी। बाबा पंचम दास कुटी दशहरा बाग में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव ब्राह्मण कल्याण समिति के तत्वाधान में ज्ञान प्रकाश मिश्र के संयोजन एवं शिव शंकर तिवारी की अध्यक्षता में समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी महामंत्री देश दीपक मिश्र की उपस्थिति में आयोजन हुआ।
इस अवसर पर राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा ने भगवान परशुराम और आचार्य चाणक्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक कर पूजन किया उपस्थित ब्राह्मणजनों को संबोधित करते हुए मंत्री सतीश चंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण कल्याण समिति के द्वारा स्वागत वा माल्यार्पण किया गया इस मौके पर राज्य मंत्री ने कहा फूल जैसे फूल पंखुड़ी आपस में जुड़ी रहती है उसी तरह समाज को जोड़कर रखने का आशीर्वाद चाहता हूं, बिखरने ना पाए सबको उचित सम्मान दूंगा,श्री शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों की त्याग तपस्या किसी से छिपी नहीं है इतिहास गवाह है कि महर्षि दधीचि और चाणक्य जैसे अनेकों उदाहरण भगवान परशुराम ने दुष्ट अधर्मी राजाओं का ही संघार कर फरसा चमकाया है। हम सभी ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है कार्यक्रम शुभारंभ में कलश, गौरी, गणेश नौग्रह पृथ्वी के पूजन भगवान विष्णु सहस्त्र नाम का हवन जनकल्याण तथा करोना बीमारी के विनाश हेतु पंडित कन्हैयालाल मिश्र ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामचंद्र मिश्र, रामेश्वर पांडे, नंदकिशोर मिश्र, हरवंस तिवारी, डॉक्टर एस के शुक्ला, डॉक्टर आई बी पी तिवारी, अशोक कुमार शुक्ला, महेश चंद पांडे, प्रेम नारायण मिश्र, डॉक्टर पवन द्विवेदी, राम किशोर तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, लल्लन दुबे, सुरेंद्र नाथ शर्मा, देव प्रकाश मिश्र, राहुल मिश्र, पीयूष मिश्रा, राघवेन्द्र तिवारी, ज्ञान प्रकाश पां,डे लालता प्रसाद शुक्ला, श्रीमती मिथिलेश तिवारी, कालिंदी द्विवेदी, सुनीत अवस्थी, राजेश मिश्र, मनोज तिवारी, बृजेश दीक्षित, रोहित त्रिपाठी, जगन्नाथ में आदि सैकड़ों उपस्थित ब्राह्मणों ने कार्यक्रम में सहभागिता निर्वहन किया है।
0 टिप्पणियाँ