असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। जिले मे चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। 18 से 24 अप्रैल तक चलने वाले चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ आज सहायक सम्भगीय परिवाहन कार्यालय परिसर में द्वीप प्रज्ज्वलित कर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल तथा जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा किया गया। डी0ए0वी0 स्कूल के बच्चो द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती बन्दना तथा सड़क सुरक्षा गीत प्रस्तुत किया गया। चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सासंद डुमरियागंज ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओ को कम करना है। सड़क दुर्घटना एक गंभीर समस्या है जिसमें हम अपने प्रियजनो को खो देते है जिससे परिवार की ही क्षति नही देश की क्षति होती है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहने। सावधानी हटी दुर्घटना घटी सिर्फ मुहाबरा ही न रहे, सावधानी हटेगी नही तो दुर्घटना घटेगी नही। इसलिए हम पूरी सावधानी बरते। सांसद डुमरियागंज द्वारा सभी लोगो को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटना अधिक हो रही है जिसमें 18-25 वर्ष की उम्र के लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। अभिभावक बच्चो का समझायें कि वाहन कम गति से चलाये तथा दो पहिया वाहन पर हेलमेट तथा चार पहिया वाहन पर सीटबेल्ट का प्रयोग करे। सभी वाहनों पर रेडियम जरूर लगवा दे। जनपद में अधिक दुर्घटना वाले स्थलो को चिन्हित कर वहां पर संकेत बोर्ड आदि लगवाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमेशा सड़क के बाये तरफ चले। छोटी दूरी की यात्रा में वाहन का प्रयोग कम करे जिससे सड़को पर वाहनो की संख्या कम होगी तो दुर्घटनायें भी कम होगी। हमे संकल्प लेना चाहिए कि यातायात नियमो का पालन करेगे तथा दूसरो को भी पालन करने हेतु प्रेरित करेंगे। इसके पश्चात सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल तथा जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार चैधरी, ए0आर0टी0ओ0 आशुतोष शुक्ल, ए0आर0एम0 रोडवेज जगदीश तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थिति थे।
0 टिप्पणियाँ