रामपुर : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से दोपहर 2:00 बजे व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी पर एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि वर्तमान में खाद सुरक्षा कार्यालय जनपद रामपुर में व्यापारियों के साथ लाइसेंस बनवाने और सेंपलिंग के नाम पर लगातार अत्यधिक जुल्म ज्यादती की जा रही है। जिससे चारों तरफ व्यापारी समाज में हा - हाकार मच गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि खाद सुरक्षा अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के प्रति व्यवहार में जल्द ही कोई सुधार नहीं किया गया। तो रणनीति बनाकर व्यापार मंडल द्वारा जल्द ही खाद सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर राजबहादुर यादव, सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, सुदेश यादव, तरन जैन, सरदार मनजीत सिंह सिंपल, हेमंत आहूजा, सरदार तन प्रीत सिंह, अतुल शर्मा, सौरभ उप्पल, अनूप कपूर, मनसूर अली खान, मुमताज अहमद, अथर खान, प्रवीण गुज्जर, मोहम्मद जफर,नजमी खान, शिबू खान, कार्तिक गुप्ता, आशु गुप्ता, नीरज प्रजापति, राजेश, टीकाराम, अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला रामपुर उत्तर प्रदेश।
0 टिप्पणियाँ