Subscribe Us

हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संपादक वरिष्ठ युवा पत्रकार जावेद शाकिब को भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन की दी गई जिम्मेदारी

   सत्य स्वरूप संवाददाता

  नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश रंजन ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के शिर्ष नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में संगठन की मजबूती के कार्य को प्रारंभ कर दिया है। 

इसी कड़ी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल, यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रतिनिधि रोहित कुमार विश्वकर्मा, महिला सेल की राष्ट्रीय चेयरमैन पूनम गुप्ता, राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ एन एन तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कृष्ण कांत जायसवाल, राष्ट्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झा, अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कांत साहू, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्या , महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष दविंदर कौर संधू , किसान मजदूर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा, बॉलीवुड फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिल्म अभिनेता संजीव शर्मा सहित समस्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गण, राष्ट्रीय महासचिव गण, राष्ट्रीय सचिव गण, राष्ट्रीय संगठन सचिव गण,केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष एवं संस्थापक महोदय के सानिध्य में संगठन निरंतर गतिमान हो रहा हैं। 

  इसी कड़ी में राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र सत्य स्वरूप के संपादक जावेद शाकिब को संगठन के महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी देते हुए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल का राष्ट्रीय चेयरमैन नियुक्त किया गया हैं। सत्य स्वरूप के संपादक जावेद शाकिब को भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाए जाने पर संगठन की मजबूती के साथ साथ पत्रकारों की लड़ाई को जमीनी स्तर से लड़ने में एक मजबूत सहयोग मिलेगा। 

संपादक जावेद शाकिब को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाए जाने पर समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ