Subscribe Us

पहली पत्नी के रहते हुए शातिर रचा रहा था दूसरा निकाह, पहली पत्नी ने निकाह में पहुँच काटा हंगामा


पीड़िता ने पति व ससुराली जनों पर विरोध के चलते लगाया पिटाई का आरोप, मामला दर्ज

अपराध संवाददाता

लखनऊ। लखनऊ के दक्षिण ज़ोन के काकोरी थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक महिला ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है कि उसके पति द्वारा उसके जीवित होते हुए भी दूसरा निकाह किया जा रहा था। इस बात की जानकारी जब पीड़िता को निकाह वाले दिन मिली तो वह निकाह के बीच ही सोमवार रात जा पहुँची और हंगामा किया। आरोप है कि बैवाहिक स्थल पर मौजूद पति समेत ससुराली जनों ने उसकी पिटाई करते हुए धमकी दे डाली। पीड़िता का आरोप है की पिटाई करने के बाद  गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की गई। 

ठाकुरगंज के अलमास सिटी में रहने वाली गजाला परवीन के मुताबिक 25 दिसंबर 2016 को उनका विवाह काकोरी के पहिया आजमपुर निवासी मो. तौकीर के साथ  हुआ था। निकाह के ( शादी) बाद पति, ससुर नसीर और अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।  कई मांगो को पीड़िता के परिवार ने पूरा भी किया लेकिन ससुराली जनों की दहेज की माँग कम न हुई। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर व अन्य ने मारपीट कर भगा दिया था। 

आठ जनवरी को मिली थी दूसरी शादी की जानकारी

 बकौल पीड़िता उसे बीती 8 जनवरी को किसी माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि उसका पति दूसरा निकाह कर लिया है। और पता चला कि निकाह के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम को ही  हरदोई रोड स्थित शाही पैलेस में हो रहा है। आरोप है कि जानकारी के बाद पीड़िता शाही पैलेस पहुँची तो पति, देवर अबू हुरेरा, ससुर ने गाली-गलौज की और हमलावर हो गए। सभी ने जमकर पीटा। गला दबाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह भागकर बाहर पहुंची। एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों के बीच विवाद चल रहा है। महिला का पति और ससुरालीजन शाही पैलेस में कई और कार्यक्रम कर रहे थे। महिला को किसी ने सूचना दी कि उसके पति के निकाह का वलीमा चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर उसके ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ