Subscribe Us

पत्रकारो का उत्पीड़न करने वालो को दिया जाएगा मुंहतोड़ जबाब : सुघर सिंह

   सत्य स्वरूप संवाददाता

इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की के पदाधिकारियों व पत्रकारो की अति आवश्यक बैठक लीडर इंटरनेशनल स्कूल मानिकपुर मोड़ इटावा में संपन्न हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई और एक दर्जन से अधिक नए पदाधिकारी मनोनीत किए गए। बैठक में  निष्क्रिय पदाधिकारियो को हटाकर नए पदाधिकारियो का मनोनयन किया गया। 

   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी पत्रकार सुघर सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब-जब पत्रकारों का उत्पीड़न होता है तो उत्पीड़न कराने वालों में सबसे बड़ी भूमिका दलाल पत्रकारों की होती है जो अधिकारियों की चमचागिरी करते हैं और अपने ही पत्रकारों को फर्जी मुकदमों में फंसाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के ऊपर उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा और संगठन इसके लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह को प्रदेश सचिव अनुज गौड़, आगरा मंडल अध्यक्ष राजीव यादव, कानपुर मंडल सचिव विनीत कुमार, मंडल महासचिव महिला विंग विनीता यादव, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाह, जिला संयोजक प्रमोद दीक्षित, जिला अध्यक्ष पुष्पराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला सचिव डॉ अखिलेश गौतम, व अन्य पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट करके स्वागत किया। 

प्रदेश व मंडल कार्यकरिणी में संजीव श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, कमल गुप्ता प्रदेश सचिव, आशीष रानू दीक्षित एडवोकेट कानपुर मंडल उपाध्यक्ष,  प्रमोद दीक्षित जिला संयोजक इटावा, विनीता यादव सचिव कानपुर मंडल, बनाई गई। बैठक में महिला विंग की श्रुति यादव जिलाध्यक्ष, पल्लवी जिला प्रभारी, नेहा खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोमल भदौरिया उपाध्यक्ष, डॉली यादव महासचिव, प्रीती, दीक्षा शर्मा, रेनू, जिला सचिव बनाई गई। 

कार्यक्रम में संरक्षक राम नरेश पोरवाल, विमल गौतम, अनिल चौधरी, दीपक वर्मा, अंजुल कुमार, राम कुमार यादव, चंद्रप्रताप भदौरिया, देवेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार तिवारी, आशीष कुमार दुवे, अनिल कुमार, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र कठेरिया, बिमल दिवाकर, ऋषिकांत, अजय कुमार, विशाल रावत, पवन सम्राट, करुणा निधि, सुनील कुमार दुबे, प्रांजुल वर्मा, नरेंद्र शाक्य, दीपांशु कुमार, कमल मिश्रा, रनवीर सिंह, गोविंद कुमार पाल, आशीष कुमार, रजनीश कुमार, गुरदीप सिंह, दीपक शर्मा, विशाल सिंह, मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के नए पदाधिकारियो का माला पहनाकर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ