Subscribe Us

इस संस्था द्वारा मलिन बस्तियों में गर्म कपड़े बाँटकर मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव

  सत्य स्वरूप संवाददाता

  बाराबंकी। स्वयंसेवी छात्र संगठन इण्डियन स्टूडेन्ट पॉवर द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस व युवा दिवस के अवसर पर विगत कई वर्षों से संगठन द्वारा चलाई जा रही वस्त्र वितरण की मुहिम को जारी रखते हुए मलिन बस्ती में पहुंचकर गरीबों और जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरण किया। गर्म वस्त्र पाकर बच्चों, बड़ों के चेहरे खिल उठे।

वस्त्र वितरण के दौरान संगठन प्रमुख सिद्धार्थ कनौजिया ने कहा कि इण्डियन स्टूडेन्ट पॉवर समय- समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहती है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करने से मन को खुशी मिलती है। दूसरों की मदद करने वाले ही सही मायने में गरीबों के शुभचिंतक है। गरीबों की सेवा सच्ची सेवा है। इसलिए हम सभी को समय से गरीबों की मदद करनी चाहिए। गरीबों की सेवा करना एवं उनकी मदद करना ही संगठन का उद्देश्य है। समाज में अमीर-गरीब के बीच इतनी दूरी बन गई है, कि उसे भरने के लिए सभी लोगों को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। ऐसे वक्त में जब कोरोना संकट काल में गरीब लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, तो उन्हें सर्दी से बचाने के लिए संगठन द्वारा वस्त्र वितरण कर बहुत अच्छी पहल की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ