सगीर अमान उल्लाह
बाराबंकी। विधान सभा क्षेत्र रामनगर में समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने तूफानी दौरा करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर,तथा सपा कार्यालय सूरतगंज में पहुंच कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर चुनाव सम्बन्धित चर्चा की।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि सब लोग अपने अपने गांव और बूथ पर पार्टी को जिताने के लिए घर घर जाकर समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील करें। किसी को भी कहीं जाने की जरूरत नहीं है सिर्फ अपना गांव अपना बूथ मजबूत करें। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिलने जा रहा है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से पूरे प्रदेश के नेताओं का रोज मिलना जारी है,आए दिन मौजूदा सरकार के विधायक मंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने और पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार रहते हैं। आदरणीय अखिलेश यादव जी के बढ़ते जनाधार से घबराकर डबल इंजन की सरकार ने सरकारी मशीनरी का इस्तमाल करना शुरू कर दिया है। परन्तु समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता इन सबसे डरने वाला नहीं है। 10 मार्च को जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी का झंडा लहराएगा और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। गरीबों, किसानों बेरोजगारों, युवाओं के दिलों की धड़कन आदरणीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू,जय सिंह यादव, प्रमुख राजन सिंह,हशमत अली गुड्डू, अतीक चौधरी,पारस चौहान, सानू सिंह, अमित सिंह आजाद,विकास सिंह बौखल,डा सलीम, बी डी खान, नसीर बेग, शमीम राइन, चांद बाबू, लल्लन वर्मा, विवेक सिंह प्रधान, मोहम्मद कलीम, हारून प्रधान, शकील महाजन, डा कय्यूम, राजेश वर्मा,संतोष सिंह, कैलाश यादव,सियाराम वर्मा, फैज आलम, जैसी राम यादव,सुनील सिंह,प्रताप यादव,सुरेश यादव प्रधान,रामलखन मुंशी,नफीस अहमद,राकेश चौहान,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ