असदुल्लाह सिद्दीकी
अलीगढ़वा सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल,43वीं वाहिनी सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी अलीगढ़वा के प्रागण में सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय लखनऊ के महानिरीक्षक रत्न संजय,(भा०पु०से०) बरजीत सिंह, द्वितीय कमान अधिकरी, मनोज कुमार उप कमांडेंट, महिला कार्मिको व संदीक्षा सदस्यों द्वारा राज्यपाल महोदया का भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात दीपक कुमार सिंह , सहायक कमांडेंट के साथ एक सौ० बल कर्मियों के द्वारा राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान दिया गया तथा वाहिनी के श्वान दस्ते द्वारा प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ बल द्वारा प्राकृतिक आपदा बाढ़ से बचाव के लिए बाढ़ एवं राहत बचाव दल जो अपनी कार्यकुशलता से आम जन मानस जो बाढ़ में किसी विषम परिस्थितियों में फंस जाते हैं तो उन लोगों को अपनी परवाह किए बगैर सही सलामत बचाव कर सुरक्षित स्थान पर ले आते है। सशस्त्र सीमा बल द्वारा जरूरत मंदो,असहाय लोगों के लिए समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिससे कि आम लोगों को आसानी पूर्वक रक्त प्राप्त हो सके।तथा सीमाई गाँवो में महिला कार्मिकों द्वारा बल में भर्ती होने के लिए गांव की लड़कियों को मोटिवेट भी किया जाता है।बल के परिचयात्मक संक्षिप्त विडियो के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल की गौरवगाथा जिसमे सन १९६३ में भारत चीन युद्ध के पश्चात बल के गठन, बल की कार्यकुशलता एवं आदर्श वाक्य से प्रेरित सीमावर्ती जनता के दिलों में सुरक्षा की भावना पैदा करना, सीमा के आर-पार अपराधो, तस्करी और अन्य अवैध क्रियाकलापों को रोकना ,भारत राज्य में अप्राधिकृत प्रवेश को रोकना, जिम्मेदारी के क्षेत्र में नागरिक गतिविधि कार्यक्रम करवाना,केन्द्रीय सरकार द्वारा समनुदेशित किसी अन्य कर्तव्य का पालन करना इत्यादि गौरवशाली क्रियाकलापों के बारे में दिखाया गया।ततपश्चात राज्यपाल महोदया ने महिला कार्मिको के साथ पारस्परिक विचार विमर्श के माध्यम से उनका कुशलक्षेम जाना तथा परिवार से दूर रहकर भी भारत माता की सुरक्षा के जज़्बे को सर्वोपरि मानते हुए कठिन से कठिन कार्यों को कदम से कदम मिलाकर करने की बात कही।
बरजीत सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी) ने यह बताया कि आप राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की सीमा चौकी अलिगढ़वा में उपस्थिति से बल का प्रत्येक कार्मिक गौरवान्वित हुआ। संवाद के दौरान राज्यपाल ने महिला कार्मिको के साथ अल्प जलपान किया, इस अवसर पर उपस्थित सभी बल कार्मिको के साथ ग्रुप फोटो भी किया गया । इस अवसर पर विधायक श्याम धनी राही (विधानसभा कपिलवस्तु),उप कमांडेन्ट सुस्वपन कुंडू, उप कमांडेन्ट मुकेश कुमार गुर्जर, उप कमांडेन्ट (पशु चिकित्सा) श्रीमती शालिनी परिहार, निरीक्षक के०पी०एम० वंजिनाथन, निरीक्षक लक्ष्मी शंकर मीना उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ,उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार बाजपेई, उपनिरीक्षक कुलबीर शूर, उपनिरीक्षक मुकेश चौधरी, उपनिरीक्षक विपुल शर्मा,स०उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद, स०उपनिरीक्षक मूलचन्द,स०उप निरीक्षक नितिन सिंह,स०उप निरीक्षक अमित तिवारी व अन्य बहादुर जवानों की उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ