सगीर अमान उल्लाह
बाराबंकी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जनपदीय अध्यक्ष कीे जिम्मेदारी बहुत अहम जिम्मेदारी है 2022 के विधान सभा के चुनाव में पंचायतीराज विभाग का मजबूत संगठन अपनी निर्णायक भूमिका निभाकर प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहरा सकता है। राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग के जनपदीय अध्यक्ष पद पर पूर्व सहायक विकास अधिकारी राम चन्द्र वर्मा का मनोनयन प्रदेशीय नेतृृत्व का सही समय पर सही निर्णय है नव मनोनीत अध्यक्ष के साथ इस उम्मीद के साथ है कि पंचायती राज विभाग के प्रति कांग्रेस पार्टी की क्या सोच है जन-जन तक पहुंचाकर ग्राम सभा स्तर तक संगठन बनाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करे उक्त बाते पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने कांग्रेस पंचाती राज विभाग के जनपदीय अध्यक्ष पद पर पूर्व ए0डी0ओ0 पंचायत रामचन्द्र वर्मा के मनोनयन पर उन्हे बधाई देने तथा प्रदेशीय नेतृृत्व को आभार व्यक्त करने के पश्चात आयोजित स्वागत समारोह में कही।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकृृत प्रत्याशी तनुज पुनिया ने नव मनोनीत राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग के अध्यक्ष रामचन्द्र वर्मा के मनोनयन पर उन्हे बधाई देते हुये कहा कि पूर्व सहायक विकास अधिकारी पंचायत पद से सेवानिवृृत हुये श्री वर्मा के अध्यक्ष मनोनयन किये जाने से कांग्रेस पार्टी का पंचायतीराज संगठन ग्राम स्तर तक मजबूत होगा और चुनाव में बूथ पर अपनी निर्णायक भूमिका निभाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर अपनी अहम भूमिका अदा करेगी रामचन्द्र वर्मा के राजीव गांधी कांग्रेस पंचायती राज संगठन का जनपदीय अध्यक्ष मनोनयन होने पर बधाई देने वालो में मुख्यरूप से जैदपुर विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी तनुज पुनिया, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, के0सी0 श्रीवास्तव, ज्ञानेश शुक्ला, सिकन्दर अब्बास रिजवी, शबनम वारिस, रामहरख रावत, सोनम वैश्य, अजीत वर्मा, रामानुज यादव, प्रदीप मौर्या, अजीत वर्मा, कमल भल्ला, राम प्रताप वर्मा, सुरेश यादव सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ