सगीर अमान अल्लाह
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा नेताओं का जनसंपर्क लगातार जारी है। टिकट के दावेदार लगातार अपने सम्भावित क्षेत्रों में लोगो के बीच जाकर पिछली सपा सरकार में हुए कार्यो को गिनाकर वोटरों को साधने का काम कर रहे हैं।
बाराबंकी जनपद में आने वाली कुर्सी विधानसभा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने से यहाँ टिकट के कई दावेदार सामने आ रहे हैं। पिछली सपा सरकार में हाजी फरीद महफूज़ किदवई यहाँ से विधायक रहे हैं। अबकी बार टिकट के प्रबल दावेदारों में अदनान चौधरी का नाम सबसे ऊपर है।
अंकुल यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज 226 विधानसभा क्षेत्र कुर्सी मे ग्राम सभा सिंगहा के बड़कापुरवा मे सपा नेता चौधरी अदनान हुसैन ने भ्रमण कर लोगो से जनसम्पर्क कर मुलाकात की और 2022 मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
इस मौके पर लाल जी यादव,लवकुश यादव ,नरेन्द्र यादव,सरोज कुमार, प्रदीप, अरविन्द, पंकज, उदयराज, पप्पू यादव, प्रेम नारायन ,बी डी सी कलीम, डाक्टर राजेश यादव, मंसूर खांन,आलम मियां, अनस सलमानी आदि लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ