जावेद शाकिब
बाराबंकी। यूपी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं, प्रत्याशी लोगो के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज कुर्सी विधानसभा में चौधरी उबैद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुर्सी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार चौधरी उबैद प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगो से संवाद कर रहे हैं। वो लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगो को बताया कि अगर 2022 में सपा की सरकार बनती है तो बिना भेदभाव के सभी योजनाओ का लाभ आपतक पहुंचेगा।
आज चौधरी उबैद के प्रतिनिधि बब्बी खान ने कुर्सी विधानसभा पिपरसँड और खण्डसरा गाँव मे जाकर पूर्व प्रधान विजय यादव, प्रधान राम किशोर, उमेरावत,राम गणेश यादव,ज्ञान सिंह यादव,मुनेसर,राजेश, सरस्वती यादव,कमलेश, सियापति यादव,राम उजागर,छोटे लाल ,सुनील वर्मा,सुरेंद्र शर्मा, संदीप,जोत कुमार कश्यप सहित सैकड़ों लोगो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता गर्न की।
0 टिप्पणियाँ