
राज्य कर्मचारी संयुक्त उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
सचिन कुमार श्रीवास्तव
लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 2 दिसम्बर, 2020 को सांय 6:00 बजे संपन्न हुई है। उक्त बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सफल चुनाव कराए जाने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया किया गया, उनको स्मृति चिन्ह भेट किया गया, उस बैठक प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं लखनऊ जनपद के अध्यक्ष एवं लखनऊ मंडल की अध्यक्ष एवं लखनऊ के समस्त पदाधिकारियों से उक्त बैठक में शामिल हुए तथा संगठन के अगले धरने प्रदर्शन की घोषणा की जा बात की गयी। महंगाई भत्ता एवं पुराने पेंशन के संबंध में बनारस में धरने के बारे में चर्चा की गई है, उक्त बैठक में श्रीमती सुनीता द्रिवेदी, उपाध्यक्ष श्री राम विराज रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया खन्ना, उपाध्यक्ष श्री लल्लन, उपाध्यक्ष श्री भारती, संगठन मंत्री विजय कुमार निगम एवं महामंत्री विनोद कुमार कनौजिया एवं सह महामंत्री विकास सक्सेना,जिला अध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा, आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Response to "राज्य कर्मचारी संयुक्त उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न"
टिप्पणी पोस्ट करें