हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया अजान गांव में दीपावली का त्यौहार
ब्यूरो चीफ़ अंकुल गिरी
अजान खीरी। अजान गांव में मिट्टी के दीयों एवं इलेक्ट्रॉनिक झालरों से रोशन किया गया गांव आइए आपको बताते चलें कि हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार दीपावली है और इस दीपावली में बड़े बूढ़े बच्चे सभी लोग मिलजुल कर इस पावन त्यौहार को बड़ी ही परंपरा के अनुसार इस दीपावली को मनाते हैं और यह दीपावली भगवान श्री रामचंद्र जी जब 14 वर्ष बनवास बीत जाने के बाद जब पुनः अयोध्या पहुंचे थे तब अयोध्यावासी ही नहीं बल्कि पूरे संसार में खुशी का माहौल छा गया था और सभी लोगों ने भगवान श्री राम के आने की प्रतीक्षा करने लगे और घर-घर दीप उत्सव होने लगे इसलिए हम सभी लोग आज भी दीपावली का पर्व मनाते हैं और आगे भी मनाते रहेंगे और इसमें भगवान राम अपने धर्म से कभी भी विचलित नहीं हुए और अपनी पीड़ा से कभी भी परेशान नहीं हुए और हम सभी लोगों को उन से सीख लेनी चाहिए कि हम सभी लोग कितने ही बड़े संकट में क्यों ना हो पर हम सभी लोगों को अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहिए हमेशा विजय अच्छाई की की हुई है और यही भगवान श्रीराम ने कहा भी है और करके भी दिखलाएं रावण पर विजय पाकर के भगवान श्री राम जी ने हम सभी लोगों को पूरी मानव जाति को बताया है कि हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते रहे और अपने धर्म से कदापि न हिले और किसी में भी शक्ति ऐसी नहीं है जो कि अच्छाई को मार सके और आपको बता दें कि अजान गांव में दीपावली को अनूठे तरीके से मनाया। और सभी गांव वालों में खुशी का माहौल छा गया सभी लोगों ने प्रेम से मिलकर के दीपक जलाए और बहुत ही अच्छे से दीपावली मनाई और पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा इसलिए सारे गांव वाले पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।
0 Response to "हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया अजान गांव में दीपावली का त्यौहार"
टिप्पणी पोस्ट करें